मुंबई में ढिबरा गांव के मजदूर की मौत

मुंबई में मजदूरी करते थे, परिवार में मचा कोहराम

मुंबई में मजदूरी करते थे, परिवार में मचा कोहराम प्रतिनिधि, गुरुआ. गुरुआ प्रखंड के ढिबरा गांव निवासी 50 वर्षीय मजदूर भीम यादव की मुंबई में मौत हो जाने से गांव में शोक की लहर फैल गयी है. जैसे ही परिजनों को उनकी मौत की खबर मिली, तो घर में कोहराम मच गया और परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. बताया जाता है कि भीम यादव रोजी-रोटी की तलाश में मुंबई में मजदूरी का काम करते थे. वहां अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गयी, जिसके बाद इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. इस घटना की सूचना मिलते ही गांव और आसपास के लोग भी उनके घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाने लगे. मृतक भीम यादव अपने पीछे परिवार के साथ दो बच्चों को छोड़ गये हैं. उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. परिजनों ने सरकार से आर्थिक सहायता देने की मांग की है, ताकि परिवार का भरण-पोषण हो सके. गांव में शोक का माहौल बना हुआ है. इस घटना की जानकारी देते हुए चिकित्सक मुकेश कुमार, परशुराम कुमार आदि ने बताया कि भीम यादव सरल स्वभाव के साथ-साथ मेहनती थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Roshan Kumar

Roshan Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >