गया में बोलेरो वाहन से 10 हजार डेटोनेटर बरामद

गया : बिहार के गया जिला के बाराचट्टी थाना अंतर्गत भदया गांव के समीप से आज देर शाम पुलिस ने एक बोलेरो वाहन से भारी मात्रा में अवैध विस्फोटक बरामद किया. मगध प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक सौरव कुमार ने बताया कि आज देर शाम पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 2 जीटी रोड से गुजर रहे […]

गया : बिहार के गया जिला के बाराचट्टी थाना अंतर्गत भदया गांव के समीप से आज देर शाम पुलिस ने एक बोलेरो वाहन से भारी मात्रा में अवैध विस्फोटक बरामद किया. मगध प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक सौरव कुमार ने बताया कि आज देर शाम पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 2 जीटी रोड से गुजर रहे एक बोलेरो वाहन से 10 हजार डेटोनेटर बरामद किया है.

उन्होंने कहा कि पडोसी राज्य झारखंड के कोडरमा से उक्त विस्फोटक को गया जिला के शेरघाटी ले जाया जा रहा था. सौरभ ने बताया कि बोलेरो पर सवार तीन व्यक्तियों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >