मानपुर में बाइक छीनने की कोशिश शोर मचाने पर भाग निकले लुटेरे

मानपुर: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गया-नवादा रोड पर मायापुर गांव के पास मंगलवार की रात तीन लुटेरों ने बाइकसवार एक युवक से हथियार के बल पर लूटपाट की. युवक के विरोध करने पर लुटेरों ने उसे मारा-पीटा. गंभीर रूप से घायल युवक ने पुलिस को अतरी थाना क्षेत्र के परसा गांव निवासी सुमित राय उर्फ […]

मानपुर: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गया-नवादा रोड पर मायापुर गांव के पास मंगलवार की रात तीन लुटेरों ने बाइकसवार एक युवक से हथियार के बल पर लूटपाट की. युवक के विरोध करने पर लुटेरों ने उसे मारा-पीटा.

गंभीर रूप से घायल युवक ने पुलिस को अतरी थाना क्षेत्र के परसा गांव निवासी सुमित राय उर्फ चिंकू के रूप में अपनी पहचान बतायी. उसने पुलिस को बताया कि वह फिलहाल मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नौरंगा रोड स्थित प्यारी सदन में किराये के घर में रह कर पढ़ाई करता है. लुटेरों ने उसके पास से मोबाइल फोन व 400 रुपये लूट लिये.

हालांकि, लुटेरों ने उसकी बाइक भी लूटने की कोशिश की, पर शोर मचाने पर तीनों भाग निकले. उसने बताया कि लुटेरों की उम्र 20 से 22 साल के बीच की रही होगी. पुलिस मामला दर्ज कर लुटेरों की धर-पकड़ के लिए छापेमारी में जुट गयी है. इधर, युवक का मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज चल रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >