मंगलवार की रात उन्होंने अपने घर की खिड़की पर आटा गिरा हुआ देखा. उन्होंने इसे भूत-प्रेत व टोना-टोटका का मामला समझ कर गाली देना शुरू कर दिया. इस पर नारायण प्रसाद के गोतिया कैलाश महतो व उनके परिजनों ने उनसे लड़ना-झगड़ना शुरू कर दिया. इसी दौरान उन लोगों ने लाठी-डंडे से पीट कर उनकी हत्या कर दी. गांववालों को जब इसकी जानकारी हुई, तो भदवर थाने की पुलिस को सूचना दी.
जांच-पड़ताल में पहुंचे भदवर थानाध्यक्ष सत्यम चंद्रवंशी ने बताया कि मृतक नारायण महतो की पत्नी मनोरमा देवी का बयान लिया गया. उन्होंने बताया कि उनके गोतिया कैलाश महतो, उनकी पत्नी लखेश्वरी देवी, बेटी प्रमीता कुमारी, चचेरी गोतिनी आशा देवी, पति अनिल कुमार, दो बेटे जेपी कुमार व सेपी कुमार ने खिड़की पर आटा गिराने के विवाद में लाठी से पीट-पीट कर उनके पति को गंभीर रूप से घायल कर दिया. इससे उनकी मौत हो गयी. थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी आरोपित फरार हैं. उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है. उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
