सूबे में अपराधियों ने हत्या को बनाया पेशा

गया: जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) के जिलाध्यक्ष भवानी सिंह ने कहा कि सूबे में अपराधी बेखौफ हो गये हैं. अपराधियों ने हत्या को पेशा बना लिया है. यह उनके लिए व्यापार जैसा है. वह बुधवार को परिसदन में प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. उन्होंने कहा कि हत्यारों व अपराधियों को सत्ता […]

गया: जन अधिकार पार्टी (लोकतांत्रिक) के जिलाध्यक्ष भवानी सिंह ने कहा कि सूबे में अपराधी बेखौफ हो गये हैं. अपराधियों ने हत्या को पेशा बना लिया है. यह उनके लिए व्यापार जैसा है. वह बुधवार को परिसदन में प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. उन्होंने कहा कि हत्यारों व अपराधियों को सत्ता पक्ष का समर्थन मिल रहा है. इसी का नतीजा है कि गया में आदित्य
सचदेवा, सीवान में राजदेव रंजन व चतरा में पत्रकार इंद्रदेव यादव की हत्या कर दी गयी. सरकार इतनी संवेदनहीन हो गयी है कि उसके मंत्री या नेता शोकाकुल परिवार से मिलने में भी सोचते रहे.
इधर, नाले की सफाई के दौरान मजदूर दिलीप पासवान की मौत हो गयी. उसके परिजनों से कोई मिलने तक नहीं गया.
श्री सिंह ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष पप्पू यादव ने दिलीप पासवान की पत्नी को 25 हजार रुपये व उनकी दोनों बेटियों के नाम से 20-20 हजार रुपये जमा कराने की घोषणा की है.

साथ ही, सीवान में मारे गये पत्रकार राजदेव रंजन व चतरा में मारे गये पत्रकार इंद्रदेव भगत की बेटियों के नाम पर 50-50 हजार रुपये जमा कराये हैं. श्री सिंह ने कहा कि सरकार के मुखिया नीतीश कुमार राष्ट्रीय स्तर पर अपनी छवि बनाने के लिए देश के विभिन्न राज्यों का दौरा कर रहे हैं. प्रदेश में अराजक स्थिति बनी है. सूबे में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है. उनके साथ वरिष्ठ नेता गोपाल प्रसाद यादव, छात्र जन परिषद के नेता अंजय कुमार, छात्र परिषद के जिलाध्यक्ष भोला यादव व अन्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >