परैया. पंचायत चुनाव के सातवें चरण में प्रशासन की चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था में प्रखंड के सभी 136 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हो गया. प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय प्रकाश राय ने बताया कि परैया प्रखंड में 58 प्रतिशत मतदान हुआ है. कुछ दूरस्थ मतदान केंद्रों पर प्रशासन व ग्रामीणों के बीच मतदान को लेकर नोक-झोंक हुई.
प्रखंड कार्यालय से महज सौ मीटर की दूरी पर स्थित अजमतगंज पंचायत के मतदान केंद्र संख्या 19 पार्षद मध्य विद्यालय में मतदानकर्मियों की लापरवाही के कारण आधे घंटे की देरी से वोटिंग शुरू हुई. इसको लेकर मतदाताओं में रोष था.
