गया रोड रेज : कोर्ट ने कहा, 20 मई को हाजिर हो मनोरमा देवी

गया : बिहार में सत्ताधारी पार्टी जदयू की निलंबित और फरार एमएलसी मनोरमा देवी की मुश्किलें बढ़तीही जा रही हैं. मनोरमा देवी और उनके वकील को आज अदालत ने 20 मई को 11 बजे कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया है. अदालत ने कहा है कि पेश न होने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई की […]

गया : बिहार में सत्ताधारी पार्टी जदयू की निलंबित और फरार एमएलसी मनोरमा देवी की मुश्किलें बढ़तीही जा रही हैं. मनोरमा देवी और उनके वकील को आज अदालत ने 20 मई को 11 बजे कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया है. अदालत ने कहा है कि पेश न होने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी.

इससे पहले गया जिले की पुलिस ने आदित्य कुमार सचदेवा हत्या मामले में आरोपी रॉकी यादव के छिपने के ठिकाने के बारे में नहीं बताने और अपने घर से विदेशी शराब की बोतलें बरामद होने के मामले में फरार जदयू पार्षद एवं आरोपी की मां मनोरमा देवी की गिरफ्तारी के लिए उनके गया, नवादा और पटना स्थित ठिकानों पर छापेमारी की. गया जिला की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गरिमा मल्लिक ने बताया कि मनोरमा देवी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है. उनकी गिरफ्तारी के लिए स्थानीय अदालत ने वारंट जारी कर दिया है.

आदित्य को रॉकी ने गत 6-7 मई की रात को वाहन ओवरटेक करने पर गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी थी. मनोरमा देवी के अनुग्रहपुरी कालोनी स्थित मकान कोपहलेही सील कर दिया गया है. इस मकान की कुर्की जब्ती का प्रस्ताव पुलिस से प्राप्त होने पर कलक्टर कोर्ट द्वारा इस संबंध में आवश्यक निर्देश दिये जायेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >