बेलाही में शराब बनाते छह धराये, भेजे गये जेल

गया: अवैध रूप से शराब बनाने के आरोप में मगध मेडिकल थाने की पुलिस ने शुक्रवार को बेलाही गांव से छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया. मौके से पुलिस ने 20 लीटर महुआ से निर्मित शराब, 150 किलो फुला हुआ महुआ, शराब बनाने का उपकरण व बरतन बरामद किया है. मगध मेडिकल थाने के इंस्पेक्टर […]

गया: अवैध रूप से शराब बनाने के आरोप में मगध मेडिकल थाने की पुलिस ने शुक्रवार को बेलाही गांव से छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया. मौके से पुलिस ने 20 लीटर महुआ से निर्मित शराब, 150 किलो फुला हुआ महुआ, शराब बनाने का उपकरण व बरतन बरामद किया है.
मगध मेडिकल थाने के इंस्पेक्टर लालबिहारी पासवान ने बताया कि गुप्त सूचना पर बेलाही गांव में छापेमारी की गयी थी व रामचंद्र मांझी के घर में महुआ से शराब बनाने के दौरान मौके से छह लोगों को पकड़ा गया था. इसमें बेलाही गांव के रामचंद्र मांझी, उमेश मांझी, बूटा मांझी व अनिल यादव और बेलाही गांव के टोला बरबीघा के रहनेवाले महेश पासवान व नरेश पासवान शामिल हैं. उन्होंने बताया कि 20 लीटर शराब, उपकरण व बरतन को जब्त कर लिया गया व फुला हुआ महुआ को बरबाद कर दिया गया. उन्होंने बताया कि सभी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया.
पांच लीटर अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार
गुरुआ. गुरुआ थाने की पुलिस ने शराबबंदी के पहले दिन एक व्यक्ति को पांच लिटर अवैध भाराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. थानाध्यक्ष प्रदीप किशोर सिन्हा ने बताया कि पांच लीटर शराब के साथ गिरफ्तार व्यक्ति पेंदापुर गांव के विनेस चौधरी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >