सभी घायलों का मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज कराया गया. इंस्पेक्टर लालबिहारी पासवान ने बताया कि पहाड़पुर गांव में सरकारी जमीन पर कब्जा कर घेराबंदी कर ली गयी थी.
पूर्व में भी तीन बार अतिक्रमण हटाने का प्रयास किया गया था, लेकिन पुलिसबल की कमी के कारण बैरंग वापस लौटना पड़ा था. उन्होंने बताया कि गुरुवार को नगर प्रखंड के सीओ अशोक कुमार के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस की टीम पहाड़पुर गांव गयी थी. इसी बीच जमीन पर कब्जा किये लोगों ने पथराव शुरू कर दिया. इस घटना में उनके अलावा तीन पुलिसकर्मी घायल हो गये. उन्होंने बताया कि इस मामले में नगर प्रखंड के सीओ की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया. पथराव के आरोप में पहाड़पुर के संजय यादव, श्रवण कुमार, उदय कुमार, प्रमीला देवी व सविता कुमारी को गिरफ्तार किया गया और कोर्ट में पेश कर सभी को जेल भेज दिया गया.
