एमयू में रोशनी के साथ अब मोबाइल टावर भी

बोधगया:एमयू परिसर के हर हिस्से में मोबाइल फोन का सिगनल सही तरीके से नहीं मिलने के कारण कामकाज करनेवाले अधिकारियों, कर्मचारियों व आने-जानेवाले लोगों को बातचीत में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था. एमयू परिसर में मोबाइल फोन का नेटवर्क कभी काम करता है, तो कभी नहीं. अब यह समस्या जल्द ही दूर हो […]

बोधगया:एमयू परिसर के हर हिस्से में मोबाइल फोन का सिगनल सही तरीके से नहीं मिलने के कारण कामकाज करनेवाले अधिकारियों, कर्मचारियों व आने-जानेवाले लोगों को बातचीत में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था. एमयू परिसर में मोबाइल फोन का नेटवर्क कभी काम करता है, तो कभी नहीं.

अब यह समस्या जल्द ही दूर हो जायेगी. इस मामले को कुलपति प्रो डॉ मोहम्मद इश्तियाक ने गंभीरता से लिया और मोबाइल फोन के नेटवर्क की समस्या से निजात दिलाने के लिए पटना स्थित एटीसी टेलीकॉम टावर कॉरपोरेशन नामक कंपनी को मोबाइल टावर लगाने की जिम्मेवारी सौंपी. टावर लगाने का कामकाज पूरा कर लिया गया है.

पटना की एक एजेंसी को मिला काम
एटीसी टेलीकॉम टावर कॉरपोरेशन के इंजीनियर नकुल कुमार ने बताया कि टावर पर एयरटेल व बीएसएनएल (भारत संचार निगम लिमिटेड) द्वारा मोबाइल फोन के नेटवर्क से संबंधित सेटअप लगाये जायेंगे. करीब 15 दिनों के अंदर एयरटेल कंपनी द्वारा संबंधित मशीन लगा दी जायेेगी और करीब चार-पांच माह बाद बीएसएनएल द्वारा संबंधित मशीन लगायी जायेगी. उन्होंने बताया कि एटीसी टेलीकॉम टावर कॉरपोरेशन द्वारा सोशल वर्क भी किये जाते हैं. इसी योजना के तहत इस टावर पर हाइमास्ट लाइट भी लगायी गयी है. गुरुवार की शाम से हाइमास्ट लाइट चालू कर दी गयी है. इससे एमयू के प्रशासनिक भवन के उत्तर रात में रोशनी रहेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >