गया जी के विपिन SDO से बने DPO, किसान के बेटे ने BPSC 70वीं में लहराया परचम, जानिए सक्सेस स्टोरी

70th BPSC Result 2026: गया जी के गुरुआ प्रखंड के जलपा गांव निवासी विपिन कुमार ने बीपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल कर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी पद पर चयन पाया. क्षेत्र में खुशी का माहौल है.

70th BPSC Result 2026: गया जी जिले के गुरुआ प्रखंड के जलपा गांव निवासी विपिन कुमार ने बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) परीक्षा में सफलता हालिस की है. उनका जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) पद पर चयन हुआ है. इस सफलता से उन्होंने क्षेत्र और समाज का नाम रोशन किया है. साधारण किसान परिवार से निकलकर हासिल की गई उनकी यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है.

विपिन कुमार को किस पद पर मिली सफलता?

गुरुआ प्रखंड के जलपा गांव निवासी विपिन कुमार का चयन बीपीएससी के माध्यम से जिला कार्यक्रम पदाधिकारी पद पर हुआ है. उनके चयन की सूचना मिलते ही गांव और आसपास के क्षेत्रों में खुशी की लहर दौड़ गई. ग्रामीणों और शुभचिंतकों ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय बताया है.

साधारण किसान परिवार से निकलकर हासिल की बड़ी उपलब्धि

विपिन कुमार किसान विजय कुमार सिंह दांगी और कमला देवी के पुत्र हैं. उनके बड़े भाई एलआईसी एजेंट के रूप में कार्यरत हैं. सीमित संसाधनों वाले परिवार से आने के बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प के दम पर यह महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है.

यह भी पढ़ें…आंख के डॉक्टर की पोस्टिंग फिर भी इलाज के लिए भटक रहे मरीज, शेरघाटी अस्पताल की व्यवस्था पर उठे सवाल

पहले भी निभा चुके हैं प्रशासनिक जिम्मेदारी

विपिन कुमार इससे पहले बीएसएल बोकारो में एसडीओ पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. प्रशासनिक कार्यों का अनुभव और निरंतर अध्ययन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

युवाओं के लिए बने प्रेरणास्रोत

ग्रामीणों और समाज के लोगों का कहना है कि विपिन कुमार शुरू से ही मेधावी और कर्मठ छात्र रहे हैं. उन्होंने साबित किया है कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण से किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता प्राप्त की जा सकती है.

समाज और संगठनों ने दी शुभकामनाएं

ऑल इंडिया दांगी क्षत्रिय संघ सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों ने विपिन कुमार को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी है. लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी सफलता से पूरे दांगी समाज में गर्व और उत्साह का माहौल है.

Also Read: गया जी के शिवेंदु हर्ष बने डीएसपी, BPSC 70वीं में हासिल की 98वीं रैंक, वजीरगंज में जश्न का माहौल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >