स्वतंत्र कार्य आवंटन करने की मांग

स्वतंत्र कार्य आवंटन करने की मांगगया. प्रशासन द्वारा किसी भी आयोजन में ध्वनि व लाइट के काम क्रॉकरीवालों के जरिये कराने का विरोध करते हुए विद्युत कार्य व सजावट संघ ने स्वतंत्र रूप से कार्य आवंटन की मांग की है. नागेंद्र ध्वनि केंद्र, बिसार तालाब में बैठक कर संघ के सदस्यों ने कहा कि जिला […]

स्वतंत्र कार्य आवंटन करने की मांगगया. प्रशासन द्वारा किसी भी आयोजन में ध्वनि व लाइट के काम क्रॉकरीवालों के जरिये कराने का विरोध करते हुए विद्युत कार्य व सजावट संघ ने स्वतंत्र रूप से कार्य आवंटन की मांग की है. नागेंद्र ध्वनि केंद्र, बिसार तालाब में बैठक कर संघ के सदस्यों ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा आयोजित होनेवाले कार्यक्रमों में क्रॉकरीवालों द्वारा विद्युत सज्जा के सामान की भी बुकिंग करायी जाती है. इसके बाद क्रॉकरी के मालिक द्वारा उन्हें पेटी काॅन्ट्रेक्टर के तौर पर रखा जाता है. इससे हमा हक मारा जाता है. बैठक में प्रशासन से मांग की गयी कि सभी सामान की अलग-अलग बुकिंग की जाये, ताकि किसी की हकमारी न हो. संघ की तरफ से मांग से संबंधित पत्र डीएम को दिया गया. बैठक में नागेंद्र प्रसाद, विजय कुमार, अनिल कुमार, राजकुमार अग्रवाल, देवजी, संतोष कुमार, पल्लू कुमार, पप्पू कुमार, राजेश कुमार, छोटू कुमार, चंदन कुमार, दीपक कुमार व नेहाल आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >