देर से खुले स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र फोटो- मोरहे में बंद आगंनबाड़ी केंद्र संख्या 72, शीतलपुर में बंद पड़ा स्कूल.डीएम के निरीक्षण के 24 घंटे बाद ही प्रखंड क्षेत्र में आयी पहले वाली स्थिति प्रतिनिधि, फतेहपुरडीएम के दौरे के मात्र 24 घंटे बाद ही फतेहपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र व स्कूलों में पहले वाली स्थिति आ गयी. प्रखंड मुख्यालय से चंद कदम दूर रूपिन स्कूल, उर्दू प्राथमिक विद्यालय, शीतलपुर सुबह दस बजे तक बंद था. मध्य विद्यालय शीतलपुर तो खुला था, पर कई शिक्षक गायब थे. मोरहे का आंगनबाड़ी केंद्र-72 भी 10 बजे तक बंद था. यह स्थिति प्रखंड से एक किलोमीटर की दूरी में स्थित स्कूलों व आगंनबाड़ी केंद्रों की थी, तो सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में क्या स्थिति रही होगी. इससे पहले बुधवार को डीएम के प्रखंड कार्यालय आने की सूचना पर सभी पदाधिकारी व कर्मचारी तय समय पर अपने-अपने कार्यालयों में मौजूद थे. सभी स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र भी समय से खोल दिये गये थे. लेकिन, जैसे ही डीएम व जांच अधिकारी निरीक्षण कर लौटे कि प्रखंड क्षेत्र पुन: पहले स्थिति आ गयी. स्कूल व अपने तय समय से पहले ही बंद हो गये. गुरुवार को सब कुछ पुराने ढर्रे पर लौट आया. यह देख कर स्थानीय लोगों ने शिकायत के लहजे में कहा कि अगर डीएम साहब द्वारा प्रखंड क्षेत्र की औचक जांच करायी जाती, तो कई गड़बड़ियां सामने आतीं. परंतु, डीएम के निरीक्षण की सूचना पहले मिलने के कारण जो शिक्षक कभी भी विद्यालयों में नजर नहीं आते थे, वे भी मौजूद थे. लेकिन, गुरुवार को पुन: पहले वाली स्थिति आ गयी.
देर से खुले स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र
देर से खुले स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र फोटो- मोरहे में बंद आगंनबाड़ी केंद्र संख्या 72, शीतलपुर में बंद पड़ा स्कूल.डीएम के निरीक्षण के 24 घंटे बाद ही प्रखंड क्षेत्र में आयी पहले वाली स्थिति प्रतिनिधि, फतेहपुरडीएम के दौरे के मात्र 24 घंटे बाद ही फतेहपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र व स्कूलों में पहले […]
