भाकपा की मांग, सरबहदा बने प्रखंड

भाकपा की मांग, सरबहदा बने प्रखंडखिजरसराय. सरबहदा को प्रखंड बनाने की मांग करते हुए भाकपा द्वारा मुख्यमंत्री के नाम खुला पत्र लोगों के बीच बांटे जा रहे हैं. पत्र भाकपा के बिहार राज्य सचिव मंडल जानकी पासवान, सीता यादव, बालेश्वर पासवान व अर्जुन कुमार सिन्हा द्वारा बांटे जा रहे हैं. इस पत्र में मुख्यमंत्री द्वारा […]

भाकपा की मांग, सरबहदा बने प्रखंडखिजरसराय. सरबहदा को प्रखंड बनाने की मांग करते हुए भाकपा द्वारा मुख्यमंत्री के नाम खुला पत्र लोगों के बीच बांटे जा रहे हैं. पत्र भाकपा के बिहार राज्य सचिव मंडल जानकी पासवान, सीता यादव, बालेश्वर पासवान व अर्जुन कुमार सिन्हा द्वारा बांटे जा रहे हैं. इस पत्र में मुख्यमंत्री द्वारा 2005 में दिये गये एक भाषण में कहीं गयीं बातों को दर्शाया गया है. इस पत्र में खिजरसराय के हथियावां, जमुआवां, बिहटा, हेमारा, सरबहदा व नीमचक बथानी के नैली को मिला कर सरबहदा को प्रखंड बनाने की मांग की गयी है. पत्र में सरबहदा में ओपी, सड़क मार्ग से सरबहदा को जिला मुख्यालय से जुड़े रहने व अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रहने का हवाला दिया गया है. पत्र में यह भी लिखा है कि प्रशासनिक स्तर पर कई बार प्रस्ताव भेजा जा चुका है. मंत्री व डीएम से की योजनाओं की जांच की मांग खिजरसराय. प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नवल किशार शर्मा ने ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार व जिलाधिकारी कुमार रवि को आवेदन देकर योजनाओं में अनियमितता बरते जाने की शिकायत की है. आवेदन में कहा है कि नौडीहा पंचायत में सरकारी योजनाओं से कराये जा रहे कार्यों में अनियमितता बरती जा रही है. पीसीसी में खराब ईंट व घटिया सीमेंट का उपयोग किया जा रहा है. इसमें मुखिया, पंचायत सेवक व जेइ की मिलीभगत से रुपये की बंदरबांट की जा रही है. जूनियर इंजीनियर द्वारा घटिया निर्माण कार्य को भी गुणवत्तापूर्ण कार्य बताया जाता है. उन्होंने इस मामले में विशेष टीम गठित कर पंचायत में चलायी जा रही योजनाओं की जांच की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >