सड़क हादसे में तीन युवक घायल इमामगंज. डुमरिया–इमामगंज मुख्य मार्ग पर इमामगंज थाना क्षेत्र के दुबहल गांव के पास मैगरा की ओर से आ रही बाइक ने सोबडी गांव के रहनेवाले मुनारिक भारती को धक्का मार दिया.इसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मुनारिक भारती जंगल से लकड़ी ले कर घर आ रहा था. इसी बीच बाइक ने पीछे से धक्का मार दिया.ग्रामीणों के सहयोग से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे भरती करवाया गया. प्राथमिक इलाज के बाद मगध मेडिकल काॅलेज अस्पताल भेज दिया गया.इधर, शुक्रवार की रात गंगटी गांव के पास ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया. इसमें कोठी थाना क्षेत्र के बागेवार गांव के रहनेवाले पिंटू पासवान व विजय पासवान बुरी तरह से घायल हो गये. परिजनों व गांववालों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे भरती करवाया गया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है.
सड़क हादसे में तीन युवक घायल
सड़क हादसे में तीन युवक घायल इमामगंज. डुमरिया–इमामगंज मुख्य मार्ग पर इमामगंज थाना क्षेत्र के दुबहल गांव के पास मैगरा की ओर से आ रही बाइक ने सोबडी गांव के रहनेवाले मुनारिक भारती को धक्का मार दिया.इसमें वह बुरी तरह से घायल हो गया. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मुनारिक भारती […]
