दो पक्षों में मारपीट, चार लोग घायलशेरघाटी. बिजली तार टांगने को लेकर शेरघाटी थाना क्षेत्र के पत्थलकट्टी गांव के दो पक्षों में शुक्रवार की रात जमकर मारपीट हुई, जिसमें चार लोग घायल हो गये. घायलों का शेरघाटी अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज चल रहा है.जानकारी के अनुसार, नये साल के पहले दिन शुक्रवार को पत्थलकट्टी गांव के एक टोले में बिजली तार टांगने का काम चल रहा था. इसी को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गयी. इसमें बिजली यादव, हरिराम यादव, केदार मांझी व मनोज मांझी घायल हो गये. शेरघाटी थानाध्यक्ष सुजय विद्यार्थी ने बताया कि दोनों पक्षों की तरफ से थाने में आवेदन दिये गये हैं. मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी. बीइओ ने हेडमास्टर को किया शो कॉज शेरघाटी. रजीगंज में प्राइमरी स्कूल बंद मिलने की सूचना पर बीइओ ने उसके प्रधानाध्यापक को शो कॉज किया है. बीइओ सुनील कुमार ने बताया कि गत 30 जनवरी को प्रभात खबर अखबार में प्राइमरी स्कूल, रजीगंज के बंद रहने की खबर छपी थी. खबर में यह कहा गया था कि स्कूल बंद रहने के कारण बच्चे बाहर में खेलते रहते हैं. हेडमास्टर द्वारा मनमाने तरीके से स्कूल चलाया जा रहा है. इसी आलोक में शनिवार को हेडमास्टर से स्पष्टीकरण मांगा गया है.
दो पक्षों में मारपीट, चार लोग घायल
दो पक्षों में मारपीट, चार लोग घायलशेरघाटी. बिजली तार टांगने को लेकर शेरघाटी थाना क्षेत्र के पत्थलकट्टी गांव के दो पक्षों में शुक्रवार की रात जमकर मारपीट हुई, जिसमें चार लोग घायल हो गये. घायलों का शेरघाटी अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज चल रहा है.जानकारी के अनुसार, नये साल के पहले दिन शुक्रवार को पत्थलकट्टी गांव […]
