कराटे चैंपियनशिप में अनन्या लगातार चाैथी बार चैंपियनपटना व अरवल के लिए महत्वपूर्ण फोटो -अनन्या : मेडल के साथ अनन्या आनंद. पटना/गया. मध्य प्रदेश के जबलपुर में स्कूल गेम फेडेरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित नेशनल स्कूल्स गेम्स प्रतियोगिता में अरवल जिले के करपी-अइयारा की अनन्या आनंद ने अंडर-19 वर्ग में ब्रांज मेडल हासिल किया है. सात से 11 दिसंबर तक चली प्रतियोगिता में सभी राज्यों से चयनित स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया था. अनन्या के पिता ओमकार शरण ने बताया कि अनन्या का फाइनल मुकाबल 10 दिसंबर को था. उसकी भिड़ंत छत्तीसगढ़ व विद्या भारती, दिल्ली के खिलाड़ियों से हुई. इस प्रतियोगिता में सीबीएसइ की खिलाड़ी ने सिल्वर व हरियाणा की खिलाड़ी ने गोल्ड मेडल जीता. इधर, बांका में आयोजित 26वें बिहार राज्य ओपन कराटे चैंपियनशिप में भी अनन्या ने लगातार चौथी बार गोल्ड मेडल जीता है.
कराटे चैंपियनशिप में अनन्या लगातार चौथी बार चैंपियन
कराटे चैंपियनशिप में अनन्या लगातार चाैथी बार चैंपियनपटना व अरवल के लिए महत्वपूर्ण फोटो -अनन्या : मेडल के साथ अनन्या आनंद. पटना/गया. मध्य प्रदेश के जबलपुर में स्कूल गेम फेडेरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित नेशनल स्कूल्स गेम्स प्रतियोगिता में अरवल जिले के करपी-अइयारा की अनन्या आनंद ने अंडर-19 वर्ग में ब्रांज मेडल हासिल किया है. […]
