खांजहांपुर के पास सड़क हादसे में वृद्ध घायल

खांजहांपुर के पास सड़क हादसे में वृद्ध घायल मानपुर. गया-टेउसा मुख्य मार्ग पर खांजहांपुर गांव के पास भगवान बुद्ध मंदिर के पास बेकाबू बाइक की चपेट में आने से श्यामदेव प्रसाद नामक एक बुजुर्ग घायल हो गया. घटना के बाद बाइक सवार युवक बाइक छोड़ कर फरार हो गया. पता चला है कि श्यामदेव प्रसाद […]

खांजहांपुर के पास सड़क हादसे में वृद्ध घायल मानपुर. गया-टेउसा मुख्य मार्ग पर खांजहांपुर गांव के पास भगवान बुद्ध मंदिर के पास बेकाबू बाइक की चपेट में आने से श्यामदेव प्रसाद नामक एक बुजुर्ग घायल हो गया. घटना के बाद बाइक सवार युवक बाइक छोड़ कर फरार हो गया. पता चला है कि श्यामदेव प्रसाद खांजहांपुर गांव के पास के ही रहनेवाले हैं, वह सुबह टहलने गये थे. इसी दौरान हादसा हुआ. आसपास के लोगों ने पास के अस्पताल में उनका इलाज करवाया. सूचना मिलने पर बुनियादगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक को जब्त कर लिया. खबर लिखे जाने तक घायल व्यक्ति ने बाइक सवार के खिलाफ प्राथमिकी नहीं दर्ज करायी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >