चोर की पिट पिट कर हत्या

चोर की पिट पिट कर हत्या(फोटो 5)पेज वन के लिये सासाराम(रोहतास): दरिगांव थाना क्षेत्र के महरनियां गांव में ललन सिंह के घर बीती रात चोर उनके ट्रैक्टर की बैटरी सहित अन्य सामान की चोरी कर रहे थे. गृहस्वामी की नींद खुलने पर चोर को देख शोर मचाया.भाग रहे चोरों का ग्रामीण ने पीछा किया और […]

चोर की पिट पिट कर हत्या(फोटो 5)पेज वन के लिये सासाराम(रोहतास): दरिगांव थाना क्षेत्र के महरनियां गांव में ललन सिंह के घर बीती रात चोर उनके ट्रैक्टर की बैटरी सहित अन्य सामान की चोरी कर रहे थे. गृहस्वामी की नींद खुलने पर चोर को देख शोर मचाया.भाग रहे चोरों का ग्रामीण ने पीछा किया और एक चोर को पकड़ लिया और जम कर पिटाई की जिस से उसकी मौत हो गयी. दरिगंव थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि महरनिया गांव निवासी ललन सिंह के ट्रैक्टर की बैटरी की चोरी कर रहे चोर गृहस्वामी के हल्ला पर भागने लगे भाग रहे एक चोर की ग्रामीणों ने पकड़ लिया. ग्रामीणों की पिटाई से उसकी मृत्यु हो गयी.मृतक संजीत कुमार पिता भोला महतो धनकाढ़ा गांव का निवासी था.घटना की सूचा मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जा में ले पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया.ज्ञात हो कि कुछ माह पूर्व उसी गांव के अनिल सिंह का मैसी फार्गुशन ट्रैक्टर भी उनके दरवाजा से चोरी हुआ था. जो चोरी के दो माह बाद बक्सर से बरामद हुआ था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >