खानकाह में कुरान शरीफ की तिलावत

खानकाह में कुरान शरीफ की तिलावतफाेटाे-पैगंबर साहब के जन्मदिन पर जुलूस समेत हुए कई कार्यक्रम करबला से निकाला गया जुलूस-ए-माेहम्मदी मुख्य संवाददाता, गयापैगंबर हजरत माेहम्मद साहब के जन्मदिन पर गुरुवार काे नवागढ़ी स्थित खानकाह चिश्तिया माेनामिया में ईद मिलादुन्नबी पर अबुल अलाइया में कुरान शरीफ की तिलावत की गयी. फातिहा भी पढ़ा गया. इससे पहले […]

खानकाह में कुरान शरीफ की तिलावतफाेटाे-पैगंबर साहब के जन्मदिन पर जुलूस समेत हुए कई कार्यक्रम करबला से निकाला गया जुलूस-ए-माेहम्मदी मुख्य संवाददाता, गयापैगंबर हजरत माेहम्मद साहब के जन्मदिन पर गुरुवार काे नवागढ़ी स्थित खानकाह चिश्तिया माेनामिया में ईद मिलादुन्नबी पर अबुल अलाइया में कुरान शरीफ की तिलावत की गयी. फातिहा भी पढ़ा गया. इससे पहले गुलामाने मुस्तफा कमेटी के बैनर तले करबला से जुलूस-ए-माेहम्मदी निकाला गया. इसका नेतृत्व माेनामिया के प्रभारी व कमेटी के अध्यक्ष सैयद शाह अता फैसल ने किया. जुलूस-ए-माेहम्मदी करबला से निकल कर पंचायती अखाड़ा, किरानी घाट, दु:खहरणी मंदिर, टावर चाैक, काेतवाली, छत्ता मसजिद, पीरमंसूर, नादरागंज हाेते हुए नवागढ़ी खानकाह चिश्तिया माेनामिया पहुंचा. जुलूस में पंचायती अखाड़ा, अबगिला, मुरारपुर, नादरागंज, भुसुंडा, नाैरंगा, गेवालबिगहा, शाहमीर तकिया, जामा मसजिद, मारूफगंज व घुघरीटांड़ सहित प्रदेश के अन्य हिस्साें के अलावा मध्य प्रदेश, छतीसगढ़ व झारखंड के भी अकीदतमंद शामिल हुए. जुलूस काे देखने के लिए सड़क के किनारे काफी लोगों की भीड़ देखी गयी. रास्ते में जुलूस में शामिल अकीदतमंदाें के लिए मिठाइयां, खीर, मीठे चावल के इंतजाम थे. खानकाह चिश्तिया माेनामिया में सुबह 10 बजे के बाद खानकाह के सज्जादा नशीं माेहम्मद सबाहउद्दीन माेनामी द्वारा जियारत का सिलसिला जोहर की नमाज तक चला. दाेपहर बाद महिलाआें ने खानकाह में जाकर जियारत की. इस माैके पर खानकाह में देर शाम तक राैनक बनी रही. खानकाह के पास मेले सा नजारा देखने काे मिला. खानकाह में चढ़ावे के लिए फूलमाला व शिरनी के अलावा चाट-पकाैड़े की अस्थायी दुकानें सजी थीं. इस दौरान बिजली, पानी व सुरक्षा के बेहतर इंतजाम किये गये थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >