सीएस ऑफिस में एएनएम अभ्यर्थियों की काउंसेलिंगसात अभ्यर्थी फिर नहीं हुईं उपस्थित, बाद में की जायेगी काउंसेलिंग27 दिसंबर को सीएस ऑफिस से ले सकेंगी नियुक्ति पत्रफोटो–संवाददाता, गयाबिहार कर्मचारी चयन आयोग(एसएससी) से चयनित 61 एएनएम अभ्यर्थियों की काउंसेलिंग के लिए बुधवार को सिविल सर्जन ऑफिस में कैंप लगाया गया. लेकिन, सात अभ्यर्थी किसी कारणवश उपस्थित नहीं हो सके. इससे पहले 11 दिसंबर को आयोजित काउंसेलिंग में 117 में 14 अभ्यर्थी नहीं आ सके थे. हालांकि, बाद में संशोधन कर इनमें से पांच अभ्यर्थियों को दूसरा जिला आवंटित कर दिया गया और दूसरे 52 अभ्यर्थियों को गया भेजा गया. इस प्रकार काउंसेलिंग में शामिल सभी 157 अभ्यर्थियों को सोमवार को सिविल सर्जन ऑफिस में नियुक्ति पत्र दिया जायेगा. अनुपस्थित सात अभ्यर्थियों के लिए काउंसेलिंग की तिथि बाद में घोषित की जायेगी.उल्लेखनीय है कि जिले में एएनएम के 209 पद रिक्त हैं. 157 एएनएम की नियुक्ति के बाद कुछ हद तक कमी दूर हो जायेगी. इससे टीकाकरण समेत स्वास्थ्य सेवाओं में गुणात्मक सुधार हो सकेगा. सिविल सर्जन डॉ कृष्ण मोहन पूर्वे की अध्यक्षता में एएनएम की काउंसेलिंग की जा रही है. इस कमेटी में अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कौशल कुमार मिश्र, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ सुरेंद्र चौधरी व जयप्रकाश नारायण अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ संजय कुमार सिंह शामिल हैं.
सीएस ऑफिस में एएनएम अभ्यर्थियों की काउंसेलिंग
सीएस ऑफिस में एएनएम अभ्यर्थियों की काउंसेलिंगसात अभ्यर्थी फिर नहीं हुईं उपस्थित, बाद में की जायेगी काउंसेलिंग27 दिसंबर को सीएस ऑफिस से ले सकेंगी नियुक्ति पत्रफोटो–संवाददाता, गयाबिहार कर्मचारी चयन आयोग(एसएससी) से चयनित 61 एएनएम अभ्यर्थियों की काउंसेलिंग के लिए बुधवार को सिविल सर्जन ऑफिस में कैंप लगाया गया. लेकिन, सात अभ्यर्थी किसी कारणवश उपस्थित नहीं […]
