मृत सुजीत के परिवार को मुआवजा देने की मांग

मृत सुजीत के परिवार को मुआवजा देने की मांगगया. मगध मेडिकल थाने की पुलिस की पिटाई से पलामू के युवक सुजीत सिंह की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. रालाेसपा के महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष श्वेता सिंह यादव ने बयान जारी कर दोषी मगध मेडिकल थानाध्यक्ष की गिरफ्तारी की मांग की है. […]

मृत सुजीत के परिवार को मुआवजा देने की मांगगया. मगध मेडिकल थाने की पुलिस की पिटाई से पलामू के युवक सुजीत सिंह की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. रालाेसपा के महिला प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष श्वेता सिंह यादव ने बयान जारी कर दोषी मगध मेडिकल थानाध्यक्ष की गिरफ्तारी की मांग की है. उन्होंने कहा है कि इस हत्याकांड का स्पीडी ट्रायल कर जल्द से जल्द दोषियों को सजा दिलायी जाये, ताकि सुजीत के परिवार को न्याय मिल सके. उन्होंने कहा कि युवक के परिवार को 10 लाख रुपये मुआवजा व सरकार की तरफ से परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की व्यवस्था की जाय. मांगें पूरी नहीं होने पर रालोसपा आंदोलन के लिए बाध्य होगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >