जेपी उद्यान के प्याऊ से नहीं निकलता पानी

जेपी उद्यान के प्याऊ से नहीं निकलता पानीफोटो- बोधगया 04- जयप्रकाश उद्यान स्थित बंद पड़ा प्याऊसंवाददाता, बोधगयामहाबोधि मंदिर से सटे जयप्रकाश उद्यान परिसर स्थित प्याऊ से पानी नहीं निकलता है. प्याऊ तक पानी की सप्लाइ तो है, लेकिन इसके सभी नलों को बंद कर दिया गया है. उद्यान में हालांकि, पानी की आपूर्ति की जाती […]

जेपी उद्यान के प्याऊ से नहीं निकलता पानीफोटो- बोधगया 04- जयप्रकाश उद्यान स्थित बंद पड़ा प्याऊसंवाददाता, बोधगयामहाबोधि मंदिर से सटे जयप्रकाश उद्यान परिसर स्थित प्याऊ से पानी नहीं निकलता है. प्याऊ तक पानी की सप्लाइ तो है, लेकिन इसके सभी नलों को बंद कर दिया गया है. उद्यान में हालांकि, पानी की आपूर्ति की जाती है व इसके लिए मोटर पंप भी लगे हैं. बावजूद इसके यहां स्थापित प्याऊ से पानी पीने की सुविधा बंद कर दी गयी है. उल्लेखनीय है कि इन दिनों जयप्रकाश उद्यान में काफी लोगों की आवाजाही हो रही है. मुख्य रूप से युवाओं की जोड़ी व विभिन्न जिलों से बोधगया के भ्रमण पर आनेवाले स्कूली बच्चों की टोली जयप्रकाश उद्यान में घूमने व साथ लाये नाश्ते को खाने आते हैं. लेकिन, यहां स्थित प्याऊ से पानी की सुविधा उन्हें नहीं मिल पाती है. इसके लिए लोग अपने साथ लाये बोतलबंद पानी का सहारा लेते हैं. गौरतलब है कि जयप्रकाश उद्यान का रख-रखाव पर्यावरण व वन विभाग के गया वन प्रमंडल द्वारा किया जाता है. उद्यान में मौजूद वन विभाग के कर्मचारियों ने तो इस बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया व इस बारे में डीएफओ से मोबाइल पर संपर्क किया गया, पर बात नहीं हो सकी. यह भी कि जयप्रकाश उद्यान में प्रवेश करने के लिए वयस्क, बच्चा व विदेशी पर्यटकों को प्रति व्यक्ति पांच रुपये का टिकट भी लेना पड़ता है. हर दिन यहां करीब चार-पांच सौ टिकटों की बिक्री भी हो जाती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >