राजभवन की टीम ने की शाक्यमुनि कॉलेज मामले की जांच

राजभवन की टीम ने की शाक्यमुनि कॉलेज मामले की जांचबोधगया. बोधगया स्थित शाक्यमुनि कॉलेज में लंबे समय से चले आ रहे विवाद को लेकर बुधवार को राजभवन की टीम ने कॉलेज की जांच की. राज्यपाल सचिवालय के अपर सचिव यूके चौबे के नेतृत्व में आयी टीम ने कॉलेज के शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अशोक […]

राजभवन की टीम ने की शाक्यमुनि कॉलेज मामले की जांचबोधगया. बोधगया स्थित शाक्यमुनि कॉलेज में लंबे समय से चले आ रहे विवाद को लेकर बुधवार को राजभवन की टीम ने कॉलेज की जांच की. राज्यपाल सचिवालय के अपर सचिव यूके चौबे के नेतृत्व में आयी टीम ने कॉलेज के शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार व अन्य से मुलाकात की. उन्होंने कॉलेज में जारी विवाद के कारणों की जानकारी ली व उससे संबंधित कागजात भी साथ ले गये. अपर सचिव ने कॉलेज के प्राचार्य रहे डॉ अरविंद कुमार तिवारी से भी एमयू के गेस्ट हाउस में मुलाकात की व उनका पक्ष जाना. संघ के अध्यक्ष ने बताया कि श्री चौबे से मांग की गयी कि प्राचार्य रहते डॉ तिवारी द्वारा कॉलेज के रुपये के गबन किये जाने की जांच करने व एमयू द्वारा कॉलेज में तदर्थ समिति के गठन करने के निर्देश को लागू करते हुए उसकी इजाजत दी जाये. अध्यक्ष ने बताया कि अपर सचिव से कॉलेज के अन्य शिक्षक व कर्मचारियों ने भी अपनी बात रखी और विगत 16 महीने से वेतन नहीं मिलने का रोना रोया. उन्होंने बताया कि श्री चौबे ने कॉलेज की समस्या का जल्द ही समाधान का भरोसा दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >