वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए जिले की टीमों का चयनफोटोसंवाददाता, गयाजिला वॉलीबॉल संघ द्वारा चार घंटे के ट्रायल के बाद राज्यस्तरीय सीनियर प्रतियोगिता के लिए गया जिले की टीमों (महिला व पुरुष) का चयन किया गया. संघ के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को हरिहर सुब्रह्मनियन स्टेडियम में आयोजित ट्रायल में 56 महिला व 72 पुरुष खिलाड़ियों ने भाग लिया. श्री सिंह ने बताया कि चार घंटे तक चले ट्रायल के बाद महिला वर्ग में ब्यूटी कुमारी (कप्तान), सीता कुमारी (उपकप्तान), लक्ष्मी कुमारी, राधा कुमारी, रिंकी कुमारी, खूशबू कुमारी, शारदा कुमारी, कल्पना कुमारी, किरण कुमारी, रीता कुमारी, गुड़िया कुमारी व संगीता कुमार चुनी गयीं. महिला टीम का कोच शक्ति कुमार सिंह व प्रबंधक टिंकू कुमार बनाया गया है. वहीं, पुरुष वर्ग में सुजीत कुमार (कप्तान), चंद्रशेखर, सोनू, अभिषेक, मन्नु, जितेश, नीरज, विक्रम, निरंजन, सम्स आलम, उत्कर्ष व आकाश पांडेय हैं. टीम का कोच महर्षि राजेश व प्रबंधक अादित्य कुमार को बनाया गया है.
वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए जिले की टीमों का चयन
वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए जिले की टीमों का चयनफोटोसंवाददाता, गयाजिला वॉलीबॉल संघ द्वारा चार घंटे के ट्रायल के बाद राज्यस्तरीय सीनियर प्रतियोगिता के लिए गया जिले की टीमों (महिला व पुरुष) का चयन किया गया. संघ के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार को हरिहर सुब्रह्मनियन स्टेडियम में आयोजित ट्रायल में 56 महिला […]
