नहीं मिले बीज अनुदान के रुपये नगर प्रखंड क्षेत्र के किसानों ने अपने पैसों से खरीदे हैं रबी फसल के बीजप्रशासन से अक्तूबर व नवंबर में बैंक खाते में रुपये भेजने का मिला था आश्वासनसंवाददाता, गयानगर प्रखंड के किसानों ने कृषि विभाग के रबी अभियान के तहत विभिन्न फसलों के प्रत्यक्षण के लिए चना, मंसूर, गेहूं, सरसों व मक्का के बीज समेत उपादान, कीट व दवा की खरीदारी बाजार समिति से की थी. उस समय किसानों से कहा गया था कि वे लोग अपने-अपने पैसों से बीज खरीद लें, अक्तूबर व नवंबर माह में उनके खाते में अनुदान राशि भेज दी जायेगी, लेकिन अब तक एक भी किसान को अनुदान राशि नहीं मिली है. किसानों ने बताया कि बीज अनुदान की राशि भुगतान को लेकर प्रखंड कृषि पदाधिकारी (बीएओ) सुमेश्वर कुमार ने बात की गयी, तो उन्होंने कहा कि किसानों के बैंकखाते में बीज अनुदान के पैसे भेज दिये गये हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. बीएओ ने उनलोगों को झूठा आश्वासन दिया. वे लोग अक्तूबर माह से ही नगर प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला. किसानों ने यह भी बताया कि डीजल अनुदान के लिए भी कई बार प्रखंड मुख्यालय का चक्कर काटना पड़ा. अंत में किसानों ने धरना देने की चेतावनी दी, तब जाकर बीएओ साहब द्वारा डीजल अनुदान की राशि बांटी गयी. नगर प्रखंड कार्यालय में कोई भी काम या योजनाओं का लाभ बिना चेतावनी दिये नहीं होता है. क्या कहते हैं बीएओ इस संबंध में बीएओ सुमेश्वर कुमार मेहता ने बताया कि सभी किसानों के खाते में बीज अनुदान राशि दे दी गयी है. मंगलवार को 39 किसानों का पैसा उनके बैंकखाते में भेज दिया गया. उनका लगाया गया आरोप गलत है.
नहीं मिले बीज अनुदान के रुपये
नहीं मिले बीज अनुदान के रुपये नगर प्रखंड क्षेत्र के किसानों ने अपने पैसों से खरीदे हैं रबी फसल के बीजप्रशासन से अक्तूबर व नवंबर में बैंक खाते में रुपये भेजने का मिला था आश्वासनसंवाददाता, गयानगर प्रखंड के किसानों ने कृषि विभाग के रबी अभियान के तहत विभिन्न फसलों के प्रत्यक्षण के लिए चना, मंसूर, […]
