भुआलपुर गांव से धान के बोझे किये जब्त मानपुर. सनौत पंचायत के भुआलपुर गांव में दो पक्षों के बीच जमीन विवाद का मामला कोर्ट में चल रहा है, जमीन पर धारा 144 लगा है, लेकिन किसान ने उक्त जमीन पर लगी धान की फसल काटनी शुरू कर दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने धान के बोझे जब्त कर बुनियादगंज थाने ले गयी. इस संबंध में दारोगा गुफरान अहमद ने बताया कि धारा 144 लगने के बाद विवादित जमीन में लगी धान की फसल को काटा जा रहा था. पुलिस ने धान के बोझे जब्त कर थाने ले आयी. इस दौरान दंडाधिकारी के रूप में प्रभारी सीओ दानी राम व राजस्व कर्मचारी रामप्रवेश शर्मा भी मौजूद थे.
भुआलपुर गांव से धान के बोझे किये जब्त
भुआलपुर गांव से धान के बोझे किये जब्त मानपुर. सनौत पंचायत के भुआलपुर गांव में दो पक्षों के बीच जमीन विवाद का मामला कोर्ट में चल रहा है, जमीन पर धारा 144 लगा है, लेकिन किसान ने उक्त जमीन पर लगी धान की फसल काटनी शुरू कर दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने धान के […]
