आंगनबाड़ी सेविकाओं व शिक्षिकाओं से स्पष्टीकरणप्रतिनिधि, मानपुरबीडीओ उषा कुमारी ने मंगलवार को कइया पंचायत के कई विद्यालयों व आंगनबाड़ी केद्रों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के बाद बीडीओ ने बताया कि तेतरिया गांव के पास आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 90 की जांच की, तो मात्र 26 बच्चे पाये गये. वहीं, बेलहटी में केंद्र संख्या 25 बंद मिला. पूछताछ में ग्रामीणों ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र का अपना नया भवन बना हुआ है, फिर भी सेविका किराये के मकान में केंद्र चला रही हैं. क्योंकि, यह मकान सेविका के मकान के पास है. वहीं, नवसृजित प्राथमिक विद्यालय, बेलहटी में दोपहर एक बजे एक भी बच्चे नहीं मिले. स्कूल में एक शिक्षक थे. पूछने पर शिक्षक ने बताया कि सभी बच्चे बैंक में खाता खुलवाने गये हैं. इस लापरवाही पर सभी गायब शिक्षकों व सेविकाओं से स्पष्टीकरण मांगा गया है. बीडीओ ने सीडीपीओ से कहा कि अगर वे समय-समय पर आंगनबाड़ी केंद्रों की जांच नहीं करती हैं, तो उनके खिलाफ डीएम को पत्र लिखा जायेगा.
आंगनबाड़ी सेविकाओं व शक्षिकिाओं से स्पष्टीकरण
आंगनबाड़ी सेविकाओं व शिक्षिकाओं से स्पष्टीकरणप्रतिनिधि, मानपुरबीडीओ उषा कुमारी ने मंगलवार को कइया पंचायत के कई विद्यालयों व आंगनबाड़ी केद्रों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के बाद बीडीओ ने बताया कि तेतरिया गांव के पास आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 90 की जांच की, तो मात्र 26 बच्चे पाये गये. वहीं, बेलहटी में केंद्र संख्या 25 बंद […]
