लापरवाह मनरेगा पीओ को करें तलब : डीएमडीडीसी, मनरेगा के नाेडल पदाधिकारी व डीआरडीए के निदेशक को डीएम ने दिया निर्देशमुख्य संवाददाता, गयासभी मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी (पीओ) मानव दिवस सृजन करने पर विशेष ध्यान दें. जिन मनरेगा पीओ का कामकाज संताेषजनक न हाे, उनसे लक्ष्य पूरा न हाे रहा हाे, तो उनसे जवाब-तलब करें. यह निर्देश मंगलवार काे समाहरणालय सभाकक्ष में मनरेगा के कामकाज की समीक्षा बैठक के दाैरान डीएम कुमार रवि ने डीडीसी, मनरेगा के नाेडल पदाधिकारी व डीआरडीए के निदेशक काे दिया. डीएम ने सभी पदाधिकारियाें काे निर्देश दिया कि जाे मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी अब तक 20 लाख रुपये से कम खर्च किये हाें, उनका मानव दिवस सृजन पांच हजार से कम हाे और 60 प्रतिशत से कम मजदूराें का खाता खुलवाया हो, तो उनसे स्पष्टीकरण की मांग करें. जवाब संताेषजनक न मिले, ताे कार्रवाई भी करें. साथ ही, याेजनाआें के क्रियान्वयन में तेजी लायें. प्रखंड मुख्यालयों में ही रहें मनरेगा पीओ उन्हाेंने कहा कि सभी मनरेगा पीओ निश्चित ताैर पर अपने प्रखंड मुख्यालयों में ही रहें. कार्य समाप्ति के बाद ही अपना कामकाज बंद करें. डीएम ने मनरेगा के कार्याें में तेजी लाने व समय पर काम का भुगतान करने का निर्देश दिया. उन्हाेंने हर बुधवार काे मनरेगा याेजनाआें की जांच कराने का भी निर्देश दिया. साथ ही, जिला स्तर पर टीम गठित कर मनरेगा के कार्यों की जांच कराने काे कहा. जांच में गड़बड़ी मिलने पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया. मनरेगा के तहत मजदूराें का खाता खाेलने के काम में तेजी लाने काे कहा. उन्होंने कहा कि सभी खुले हुए खाताें काे फ्रीज करें. डीएम ने सभी निर्गत एफटीआे (फंड ट्रांसफर अॉर्डर) काे समय पर हस्ताक्षरित करने का निर्देश दिया.
लापरवाह मनरेगा पीओ को करें तलब : डीएम
लापरवाह मनरेगा पीओ को करें तलब : डीएमडीडीसी, मनरेगा के नाेडल पदाधिकारी व डीआरडीए के निदेशक को डीएम ने दिया निर्देशमुख्य संवाददाता, गयासभी मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी (पीओ) मानव दिवस सृजन करने पर विशेष ध्यान दें. जिन मनरेगा पीओ का कामकाज संताेषजनक न हाे, उनसे लक्ष्य पूरा न हाे रहा हाे, तो उनसे जवाब-तलब करें. यह […]
