बोधगया से हुई 17वें करमापा की वापसी

बोधगया से हुई 17वें करमापा की वापसी एयर इंडिया के दिल्ली-गया विमान से दिल्ली गये करमापा संवाददाता, बोधगयावज्रयान पंथ के धर्मगुरु 17वें ग्यालवा करमापा त्रिनले थाय दोरजे मंगलवार को बोधगया से एयर इंडिया के दिल्ली-गया विमान से वापस दिल्ली लौट गये. करमापा एयर इंडिया के दिल्ली-गया यात्री विमान से दिल्ली के लिए रवाना हुए. करमापा […]

बोधगया से हुई 17वें करमापा की वापसी एयर इंडिया के दिल्ली-गया विमान से दिल्ली गये करमापा संवाददाता, बोधगयावज्रयान पंथ के धर्मगुरु 17वें ग्यालवा करमापा त्रिनले थाय दोरजे मंगलवार को बोधगया से एयर इंडिया के दिल्ली-गया विमान से वापस दिल्ली लौट गये. करमापा एयर इंडिया के दिल्ली-गया यात्री विमान से दिल्ली के लिए रवाना हुए. करमापा ने महाबोधि मंदिर परिसर में आयोजित काग्यु मोनलम चेन्मो का नेतृत्व किया. उन्होंने पहली बार करीब डेढ़ किलोमीटर तक पैदल चल कर 40 से ज्यादा देशों के विदेशी नगरिकों के साथ कृतज्ञता पदयात्रा का नेतृत्व किया. इसके अलावा अन्य कार्यक्रमों में भी शिरकत की. सोमवार को काग्यु मोनलम चेन्मो के समापन के बाद करमापा मंगलवार को दिल्ली लौट गये. उल्लेखनीय है कि जिस विमान से करमापा दिल्ली से बोधगया पहुंचे थे, उसी विमान से वह दिल्ली लौटे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >