मोबाइल खोलेगा पार्षद की गतिविधियों की पोल

गया : पूर्व सीएम जीतनराम मांझी की बेटी वार्ड पार्षद सुनैना कुमारी, दामाद योगेंद्र प्रसाद, नाती विक्की व गुड्डू पर सोनी कुमारी की हत्या का आरोप लगाये जाने के बाद अब पुलिस टीम इन चारों के मोबाइल फोन का कॉल डिटेल रेकॉर्ड (सीडीआर) जुटाने में लगी है. पुलिस टीम यह जानकारी लेना चाहती है कि […]

गया : पूर्व सीएम जीतनराम मांझी की बेटी वार्ड पार्षद सुनैना कुमारी, दामाद योगेंद्र प्रसाद, नाती विक्की व गुड्डू पर सोनी कुमारी की हत्या का आरोप लगाये जाने के बाद अब पुलिस टीम इन चारों के मोबाइल फोन का कॉल डिटेल रेकॉर्ड (सीडीआर) जुटाने में लगी है. पुलिस टीम यह जानकारी लेना चाहती है कि शनिवार की देर शाम से सोमवार की सुबह तक सुनैना व उनके पति और दोनों बेटों ने किस-किस से बातचीत की.

साथ ही इन लोगों के मोबाइल फोन के टावर लोकेशन के आधार पर यह भी जानकारी जुटाने में लगी है कि इन चारों ने उक्त समय में कहां-कहां यात्रा की. पुलिस टीम मोबाइल फोन के सीडीआर के आधार पर हर सवाल का जवाब जुटाने में लगी है. हालांकि, सोनी का मोबाइल फोन उसके घर में ही है. पुलिस ने उसके मोबाइल फोन को जब्त कर लिया है और उसमें आये मैसेज व अन्य बिंदुओं की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >