गया : जिले के सभी विभागों के पदाधिकारियों की साप्ताहिक समीक्षा बैठक समाहरणालय सभा कक्ष में साेमवार काे जिला पदाधिकारी कुमार रवि की अध्यक्षता में हुई. इसमें डीएम ने मध्याह्न भाेजन की जानकारी ली. मध्याह्न भाेजन याेजना के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी द्वारा मध्याह्न भाेजन के संबंध में गलत सूचना देने पर डीएम ने नाराजगी जतायी व उनसे स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया गया. डीएम ने कहा कि जिन-जिन स्कूलाें का मध्याह्न भाेजन बंद है,
वहां सप्ताह भर के अंदर मध्याह्न भाेजन शुरू करायें. बैठक में जन वितरण प्रणाली, मध्याह्न भाेजन याेजना व विभिन्न पेंशन याेजनाआें की नियमित समीक्षा का निर्देश जिला आपूर्ति पदाधिकारी, प्रभारी पदाधिकारी, मध्याह्न भाेजन याेजना व सभी अनुमंडल पदाधिकारियाें काे दिया. इसके अलावा आनेवाली गरमी को देखते हुए
निगमायुक्त व पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता को पेयजल की समुचित सुविधा के लिए अभी से ही कार्य याेजना तैयार करने का निर्देश दिया. साथ ही जिला सहकारिता पदाधिकारी एतेंद्र कुशवाहा काे धान की खरीद में तेजी लाने का निर्देश दिया. डीएम ने मानवाधिकार, लाेकायुक्त, न्यायालय वादाें व जन शिकायताें त्वरित निबटारा करने व लंबित पाये जाने पर जवाबदेही निर्धारित कर कार्रवाई करने की बातें कहीं. वहीं,
जिला कल्याण पदाधिकारी काे कैंप लगाकर पूरी पारदर्शिता से छात्रवृत्ति बांटने का भी निर्देश दिया. डीएम ने उग्रवादी घटना में मारे गये लाेगाें के परिजनाें काे अविलंब अनुग्रह अनुदान भुगतान करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि आत्मसमर्पण करनेवाले उग्रवादियों को सरकार द्वारा जारी प्रावधानाें के आलाेक में अविलंब सहायता उपलब्ध करने को कहा. उन्होंने सभी पदाधिकारियाें काे निर्देश दिया कि अपने-अपने जिम्मे के कामकाज में तेजी लायें.
