गया जी : खेत में फसल देखने निकले 66 वर्षीय व्यक्ति की गहरे पानी में डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

बिहार के नटेशर गांव में खेत देखने गए 66 वर्षीय मदन पंडित की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

थाना क्षेत्र के नटेशर गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे में 66 वर्षीय व्यक्ति की पानी में डूबने से मौत हो गई. मृतक की पहचान नटेशर गांव निवासी मदन पंडित (66 वर्ष) के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही गांव में मातम पसर गया. वहीं, हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

खेत में फसल देखने निकले थे मदन पंडित

मिली जानकारी के अनुसार, मदन पंडित अपने खेतों में लगी फसल को देखने के लिए घर से निकले थे. खेत के समीप ही एक गड्ढे में पानी भरा हुआ था. इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चले गए. पानी अधिक गहरा होने के कारण वह बाहर नहीं निकल सके और डूब गए.

ग्रामीणों ने पानी में शुरू की खोजबीन

घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों को हादसे की जानकारी मिली. ग्रामीणों ने तत्काल पानी में उनकी खोजबीन शुरू कर दी. काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने उन्हें गहरे पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. हादसे की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए.

इलाज के लिए पटना गया था पूरा परिवार

मृतक के पुत्र पंकज कुमार और जदयू प्रवक्ता जितेंद्र पंडित ने बताया कि उनकी मां की तबीयत खराब होने के कारण पूरा परिवार उनके इलाज के लिए पटना अस्पताल गया हुआ था. घर पर पिता अकेले थे. इसी दौरान ग्रामीणों के माध्यम से पिता के डूबने की सूचना मिली. सूचना मिलते ही परिजन आनन-फानन में गांव पहुंचे, लेकिन तब तक पिता की मौत हो चुकी थी.

मौत से परिवार में मचा कोहराम

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, मदन पंडित की मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल बना हुआ है. ग्रामीणों ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए इस दुख की घड़ी में उन्हें धैर्य रखने की सांत्वना दी.

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

प्रभारी थानाध्यक्ष प्रीति कुमारी ने बताया कि मौके पर पुलिस की टीम पहुंची थी. शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है.

पुनपुन का पानी रेल पुल पर चढ़ा, गया जंक्शन नहीं आएंगी बुद्ध पूर्णिमा और गंगा-दामोदर एक्सप्रेस; कई ट्रेनें रद्द

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By देवराज पंकज

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >