सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, लोगों ने जाम की सड़क

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, लोगों ने जाम की सड़कफोटो-01 सड़क जाम में फंसे वाहन भदेया बाजार के पास हुआ हादसाबाराचट्टी के सोनडीहा गांव का रहनेवाला था युवकप्रतिनिधि, बाराचट्टी झारखंड की ओर से आ रहे एक ट्रक ने सोमवार को भदेया बाजार के पास एक 17 वर्षीय युवक रेयान अंसारी को रौंद दिया. इस […]

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, लोगों ने जाम की सड़कफोटो-01 सड़क जाम में फंसे वाहन भदेया बाजार के पास हुआ हादसाबाराचट्टी के सोनडीहा गांव का रहनेवाला था युवकप्रतिनिधि, बाराचट्टी झारखंड की ओर से आ रहे एक ट्रक ने सोमवार को भदेया बाजार के पास एक 17 वर्षीय युवक रेयान अंसारी को रौंद दिया. इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत ही गयी. वह बाराचट्टी के सोनडीहा गांव का रहनेवाला था. हादस के बाद लोगों ने परिवहन जांच चौकी के पास ट्रक चालक को पकड़ लिया व पुलिस के हवाले कर दिया. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने भदेया बाजार के पास जीटी रोड को जाम कर वाहनों की आवाजाही ठप कर दी. इस कारण घंटों यातायात बाधित रहा. घटनास्थल पर जमे लोग वरीय अधिकारियों को बुलाने की मांग कर रहे थे. जाम की सूचना के बाद अनुमंडल व प्रखंड के वरीय पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों से बातचीत की. एसडीओ ज्योति कुमार, बीडीओ पीके गिरी व थानाध्यक्ष उपेंद्र प्रसाद ने लोगों को समझा-बुझा कर जाम हटवाया. इसके बाद वाहनों का परिचालन सामान्य हुआ. एसडीओ ने मौके पर मौजूद प्रखंड के अधिकारियों को आदेश दिया कि मुख्यमंत्री सहायता कोष से पीड़ित को 20 हजार रुपये का चेक दें. वहीं पंचायत के मुखिया अरविंद कुमार ने पीड़ितों को तीन हजार रुपये का चेक दिया.निरीक्षण में बंद मिला स्कूल बाराचट्टी. मोहनपुर की लखैपुर पंचायत का प्राथमिक विद्यालय, जोगिया सोमवार की दोपहर बीइओ के निरीक्षण में बंद मिला. निरीक्षण के दौरान बीडीओ ने आसपास के लोगों से भी बातचीत की. बैठक में समारोह में शामिल होने का आह्वान बाराचट्टी. गया धर्मसभा भवन में 12 दिसंबर को नव निर्वाचित विधायकों के अभिनंदन समारोह को लेकर सोमवार को जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ से जुड़े कार्यकर्ताओं ने बैठक की. इस दौरान सभी कार्यकर्ताओं से गया चलने का आह्वान किया गया. इस मौके पर रामविलास शर्मा,नरेश ठाकुर, सच्चिदानंद विश्वकर्मा व सुदामा मिस्त्री सहित अन्य लोग शामिल थे. संसाधन केंद्रों में उमड़ रही शिक्षकों की भीड़ बाराचट्टी. मोहनपुर प्रखंड संसाधन केंद्र में प्रमाणपत्रों के फोल्डर जमा करने को लेकर शिक्षकों की भीड़ लगी हुई है. सोमवार को प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों ने अपने प्रमाणपत्र बीआरसी में जमा किये, ताकि उनके फोल्डर को निगरानी जांच के लिए जिला मुख्यालय भेजा जा सके. एक आरोपित को भेजा गया जेल बाराचट्टी. प्रखंड के मनन बिगहा के सिकंदर मांझी नाम के एक युवक को पुलिस ने सोमवार को जेल भेज दिया. सिकंदर पर एक 10वीं की छात्रा को प्रेम-प्रसंग में भगा लेने का आरोप है. गौरतलब है कि छह दिन पूर्व सिकंदर व छात्रा को घर से लेकर फरार हो गया था. बाद में पुलिस ने दोनों को मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल के इलाके से बरामद किया था. नक्सली बंदी का नहीं दिखा असरबाराचट्टी. नक्सली बंदी का बाराचट्टी व मोहनपुर इलाके में सोमवार को कोई खास असर नहीं दिखा. जीटी रोड पर वाहनों का परिचालन सामान्य रहा. वहीं बाराचट्टी व मोहनपुर की सड़कों पर भी वाहन सामान्य रूप से चले. दोनों प्रखंडों के सभी बाजार खुले रहे. पुलिस व पारा मिलिटरी के जवान जीटी रोड के अलावा अन्य इलाकों में गश्त लगाते दिखे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >