बाबा साहेब के सपने को पूरा करने का संकल्प

बाबा साहेब के सपने को पूरा करने का संकल्पमानपुर 02,03 : डॉ भीमराव आंबेडकर की तसवीर पर पुष्प चढ़ाते बाल अधिकार संरक्षण अायोग के सदस्य सत्येंद्र कुमार व अन्य.प्रतिनिधि मानपुर/टिकारीभुसुंडा मेला मैदान के पास बाबा दशरथ नगर मेें रविवार को डॉ भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया गया. मुख्य अतिथि सह […]

बाबा साहेब के सपने को पूरा करने का संकल्पमानपुर 02,03 : डॉ भीमराव आंबेडकर की तसवीर पर पुष्प चढ़ाते बाल अधिकार संरक्षण अायोग के सदस्य सत्येंद्र कुमार व अन्य.प्रतिनिधि मानपुर/टिकारीभुसुंडा मेला मैदान के पास बाबा दशरथ नगर मेें रविवार को डॉ भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि महापरिनिर्वाण दिवस के रूप में मनाया गया. मुख्य अतिथि सह बिहार बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य सत्येंद्र कुमार गौतम ने बाबा साहेब की तसवीर पर पुष्प अर्पित किया. श्री गौतम ने कहा कि पिछड़ों के मान-सम्मान के लिए बाबा साहेब ने जीवन भर संघर्ष किया. लेकिन, अाज कुछ लोग उनके संघर्षों को धूमिल कर रहे हैं. अाज वक्त आ गया है कि उनके अधूरे सपने को पूरा किया जाये. उन्होंने सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करने का आह्वान किया. पंचायत चुनाव में आपसी मतभेद भुला कर एक होने की अपील की गयी. कार्यक्रम की अध्यक्षता तालीम मरकज के जिलाध्यक्ष मोहम्मद मोकीम अख्तर ने की. इस दौरान को-ऑपरेटिव बैंक के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार वर्मा, लालजीत मांझी व अन्य मौजूद थे. इधर, अनुमंडल मुख्यालय, टिकारी में भी कई जगहों पर बाबा साहेब की पुण्यतिथि मनायी गयी. नौनी पंचायत भवन में गनौरी मांझी की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ. मौजूद लोगों ने बाबा साहेब के संकल्पों को दोहराया. कार्यक्रम में मुखिया मीना देवी, भूषण सिंह, रामनंदन दास व अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >