ब्रह्मसत व वैतरणी का होगा कायाकल्प

ब्रह्मसत व वैतरणी का होगा कायाकल्पनयी पहल. दो धार्मिक सरोवरों के लिए 5.97 करोड़ का प्लानधार्मिक कर्मकांड के साथ टूरिस्ट स्पॉट बनाने की योजनाप्लानिंग को प्रशासनिक स्वीकृति का इंतजारकुछ आंकड़े ब्रह्मसत सरोवर के लिए 3,60,27,655 रुपयेवैतरणी सरोवर के लिए 2,37,53,747 रुपयेफोटो -संवाददाता, गयाधार्मिक दृष्टि से अतिमहत्वपूर्ण शहर के दो सरोवर ब्रह्मसत व वैतरणी सरोवर के […]

ब्रह्मसत व वैतरणी का होगा कायाकल्पनयी पहल. दो धार्मिक सरोवरों के लिए 5.97 करोड़ का प्लानधार्मिक कर्मकांड के साथ टूरिस्ट स्पॉट बनाने की योजनाप्लानिंग को प्रशासनिक स्वीकृति का इंतजारकुछ आंकड़े ब्रह्मसत सरोवर के लिए 3,60,27,655 रुपयेवैतरणी सरोवर के लिए 2,37,53,747 रुपयेफोटो -संवाददाता, गयाधार्मिक दृष्टि से अतिमहत्वपूर्ण शहर के दो सरोवर ब्रह्मसत व वैतरणी सरोवर के विकास के लिए 5.97 करोड़ की प्लानिंग है. इसे इनटैक ने तैयार किया है. हेरिटेज सिटी के लिए हृदय प्रोजेक्ट के तहत फेज-वन में होनेवाले विकास कार्यों में उक्त दो सरोवरों को भी शामिल किया गया है. धार्मिक कर्मकांडों के साथ ये सरोवर लोगों के घूमने के लिए भी एक बेहतर स्थान बन सकें, इसका पूरा ध्यान रखा गया है. वर्ष 2025 को टारगेट कर इस प्लानिंग को प्रशासनिक स्वीकृति का इंतजार है. फिलहाल, सरोवरों की मौजूदा हालत बेहद खराब है. दोनों जगहों पर एक भी शौचालय नहीं है. पानी का इंतजाम तो है, पर पीने योग्य नहीं है. डस्टबीन नहीं होने के कारण गंदगी भी पसरी है. इन सबसे अलग दोनों ही जगह शाम के बाद असामाजिक तत्वों का अड्डा बन जाता है.सबसे पहले तैयार होगी चहारदीवारीदोनों सरोवरों को मिला कर कुल 5.97 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट तैयार किया गया है. इसमें ब्रह्मसत सरोवर के लिए 3,60,27,655 रुपये व वैतरणी के लिए 2,37,53,747 रुपये खर्च होने हैं. सबसे पहले इन दोनों सरोवरों की चहारदीवारी तैयार होगी. इसके बाद इन जगहों पर पौधारोपण, शौचालय, पैवेलियन, प्रवेश द्वार, बैठने के लिए बेंच, डस्टबीन, लाइट पोल व पेयजल का इंतजाम होना है.अक्षयवट व मंगलागौरी के लिए भी प्लानइसी प्रोजेक्ट में अक्षयवट व मंगलागौरी के भी विकास का प्लान तैयार हुआ. इन दो धार्मिक स्थलों के लिए 1.79 करोड़ खर्च होना है. यहां मंदिर व अक्षयवट दोनों ही जगहों पर शेड के निर्माण के साथ तमाम नागरिक सुविधाएं मुहैया करायी जानी हैं. इन सब के अलावा इनटैक ने सिविल लाइंस रोड व शहर के पहाड़ों के सौंदर्यीकरण का भी प्लान तैयार किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >