सड़क नर्मिाण कंपनी के पोकलेन को अपराधियों ने जलाया

सड़क निर्माण कंपनी के पोकलेन को अपराधियों ने जलायासंवाददाता, बोधगयागया-डोभी रोड में विज्ञान नगर के समीप शुक्रवार की रात अज्ञात अपराधियों ने सड़क निर्माण कंपनी के स्टोर में खड़े एक पोकलेन में आग लगा दी. देर रात पोकलेन में लगी आग के बाद उसके शीशे आदि के टूटने की आवाज पर स्टोर में मौजूद कर्मचारियों […]

सड़क निर्माण कंपनी के पोकलेन को अपराधियों ने जलायासंवाददाता, बोधगयागया-डोभी रोड में विज्ञान नगर के समीप शुक्रवार की रात अज्ञात अपराधियों ने सड़क निर्माण कंपनी के स्टोर में खड़े एक पोकलेन में आग लगा दी. देर रात पोकलेन में लगी आग के बाद उसके शीशे आदि के टूटने की आवाज पर स्टोर में मौजूद कर्मचारियों की नींद खुली व आग को बुझाया गया. इसमें पोकलेन का केबिन व गेयर आदि जल गये. सूचना पर सुबह में ही कंपनी के लोगों ने पोकलेन को गया के किसी गैराज में मरम्मत कराने के लिए लेकर चले गये. इस संबंध में मगध विश्वविद्यालय के थानाध्यक्ष जयशंकर कुमार ने बताया कि पोकलेन में मामूली रूप से नुकसान हुआ है. आग लगने की शिकायत अब तक कंपनी के किसी भी व्यक्ति द्वारा दर्ज नहीं करायी गयी है. वैसे मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >