पूर्व विधानसभाध्यक्ष पहुंचे अपने करीबी के घर

पूर्व विधानसभाध्यक्ष पहुंचे अपने करीबी के घर बीमार दीपनारायण प्रसाद का लिया हाल-चालमतगणना के दिन से ही हो गये थे बीमारफोटो-(इस खबर में फोटो जरुर लगा लेनी है, इससे पहले एक खबर पूर्व विधानसभाध्यक्ष के विरोध में छपी थी)प्रतिनिधि, शेरघाटीपूर्व विधानसभाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी शनिवार को शेरघाटी पहुंचे और वहां बीमार पड़े अपने करीबी दीपनारायण […]

पूर्व विधानसभाध्यक्ष पहुंचे अपने करीबी के घर बीमार दीपनारायण प्रसाद का लिया हाल-चालमतगणना के दिन से ही हो गये थे बीमारफोटो-(इस खबर में फोटो जरुर लगा लेनी है, इससे पहले एक खबर पूर्व विधानसभाध्यक्ष के विरोध में छपी थी)प्रतिनिधि, शेरघाटीपूर्व विधानसभाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी शनिवार को शेरघाटी पहुंचे और वहां बीमार पड़े अपने करीबी दीपनारायण प्रसाद का हाल-चाल लिया. दीपनारायण प्रसाद पूर्व विधानसभाध्यक्ष को अपने घर पर ही आया देख भावुक हो गये. श्री चौधरी ने उनसे तबीयत से संबंधित कई बिंदुओं पर बातचीत की. इस भेंटवार्ता के दौरान श्री प्रसाद ने कुछ राजनीतिक बातें करने की कोशिश की. लेकिन, श्री चौधरी ने उनकी तबीयत को ध्यान में रखते हुए उन्हें आराम करने की सलाह दी. श्री चौधरी ने उन्हें पटना आने का निमंत्रण देते हुए कहा कि उम्र के हिसाब से बिगड़ी तबीयत को कंट्रोल पाने में पटना के डॉक्टर काफी सक्षम हैं. आप सिर्फ पटना चले आइए, वह खुद अपनी मौजूदगी में इलाज करायेंगे. पूर्व विधानसभाध्यक्ष की बातें सुन कर श्री प्रसाद काफी गदगद हुए और उन्हें पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र नाथ वर्मा द्वारा समाचार पत्रों में छापे गये संपादकीय विश्लेषण से संबंधित समाचार पत्र की प्रतियां सौंपी. इस मौके पर पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष बिंदेश्वरी प्रसाद यादव उर्फ बिंदी यादव, मुरारी यादव, बालेश्वर प्रसाद, अखिलेश प्रसाद, ठेकेदार अजय कुमार, अखिलेश कुमार, ब्रजेश कुमार, अधिवक्ता सुरेंद्र प्रसाद सहित कई लोग उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >