पुलिस ने युवती का किया शव बरामद

पुलिस ने युवती का किया शव बरामद मोहड़ा. बथानी थाने के सकरपुर फिल्ड के पास से एक युवती का शव बथानी थाने की पुलिस ने बरामद किया है. युवती की पहचान अब तक नहीं हो सकी है. इसकी उम्र करीब 18 साल बतायी जा रही है. इस संबंध में बथानी थानाध्यक्ष नवीन पासवान ने बताया […]

पुलिस ने युवती का किया शव बरामद मोहड़ा. बथानी थाने के सकरपुर फिल्ड के पास से एक युवती का शव बथानी थाने की पुलिस ने बरामद किया है. युवती की पहचान अब तक नहीं हो सकी है. इसकी उम्र करीब 18 साल बतायी जा रही है. इस संबंध में बथानी थानाध्यक्ष नवीन पासवान ने बताया कि शव को थाने में रखा गया है. 36 घंटे बाद पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेजा जायेगा. पुलिस ने घटनास्थल के पास के लोगों से पूछताछ की. लेकिन, कोई सुराग नहीं मिला. इस घटना से लोगों में दहशत है. 16 तक बच्चों को खुलवा दें खाता मोहड़ा. मोहड़ा प्रखंड के बीआरसी सेवतर के प्रांगण में शनिवार को बीइओ गायत्री देवी ने विद्यालय के सभी प्रभारियों के साथ बैठक की. बैठक में 15 बिंदुओं पर चर्चा की गयी. बीइओ ने सभी प्रभारियों को निर्देश दिया कि 16 दिसंबर तक सभी छात्र-छात्राओं का खाता खुलवा दिया जाये. इस मौके पर राम प्रसाद महतो, सतीश सिंह, राजीव सिंह सहित अन्य लोग शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >