लखीबाग में खिड़की का ग्रिल उखाड़ कर चोरी

लखीबाग में खिड़की का ग्रिल उखाड़ कर चाेरीसूटकेस में रखे लाखों रुपये के आभूषण व 56 हजार रुपये ले गये चोरजगजीवन कॉलेज के पास किराये के मकान में रहते हैं अंजनी कुूमारप्रतिनिधि, मानपुरमुफस्सिल थाना क्षेत्र के जगजीवन कॉलेज के पास लखीबाग मुहल्ले में किराये के मकान में रह रहे अंजनी कुमार के घर से शुक्रवार […]

लखीबाग में खिड़की का ग्रिल उखाड़ कर चाेरीसूटकेस में रखे लाखों रुपये के आभूषण व 56 हजार रुपये ले गये चोरजगजीवन कॉलेज के पास किराये के मकान में रहते हैं अंजनी कुूमारप्रतिनिधि, मानपुरमुफस्सिल थाना क्षेत्र के जगजीवन कॉलेज के पास लखीबाग मुहल्ले में किराये के मकान में रह रहे अंजनी कुमार के घर से शुक्रवार की रात चोरों ने लाखों रुपये के आभूषण व 56 हजार रुपये की चोरी कर ली. अंजनी कुमार को शनिवार की सुबह चोरी की जानकारी मिली, तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पुलिस ने मामले की छानबीन की. जानकारी के अनुसार, अंजनी कुमार शुक्रवार की रात अपनी पत्नी व बच्चों के साथ दूसरे कमरे में सोये थे. इस दौरान बगल के कमरे की खिड़की का ग्रिल उखाड़ कर चोर घर के अंदर प्रवेश कर गये और कमरे के अंदर सूटकेस में रखे सोने के आभूषण व 56 हजार रुपये नगद ले उड़े.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >