शराबबंदी एक बहुत अच्छी पहल : जीतनराम मांझी

शराबबंदी एक बहुत अच्छी पहल : जीतनराम मांझीफोटो मानपुर 01 – जदयू नेता सह पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ सुरेंद्र प्रसाद के चित्र पर पुष्प अर्पित करते पूर्व मुख्यमंत्री सह हम पाटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतनराम मांझीकहा-डॉ सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा की राजनीतिक इच्छा पूरी नहीं कर सके नीतीश जीप्रतिनिधि, मानपुरडॉ सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा के आकस्मिक निधन पर […]

शराबबंदी एक बहुत अच्छी पहल : जीतनराम मांझीफोटो मानपुर 01 – जदयू नेता सह पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ सुरेंद्र प्रसाद के चित्र पर पुष्प अर्पित करते पूर्व मुख्यमंत्री सह हम पाटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतनराम मांझीकहा-डॉ सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा की राजनीतिक इच्छा पूरी नहीं कर सके नीतीश जीप्रतिनिधि, मानपुरडॉ सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा के आकस्मिक निधन पर प्रदेश के नेताओं में गहरा झटका लगा है. वे एक कर्मठ व वफादार नेता थे. उनसे हमारा व्यक्तिगत लगाव 25 वर्षों से था. वे समता पाटी के समय से ही नीतीश जी के साथ काम कर रहे हैं, लेकिन अंतिम समय तक नीतीश जी उनकी राजनीतिक इच्छा पूरी नहीं कर सके. मैं चाहता हूं कि डॉ सिन्हा के देहांत के बाद उनकी जगह पर पुत्र को मुख्यमंत्री मौका दें. ये बातें शनिवार को मानपुर के जनकपुर मुहल्ले में डॉ सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा के आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री सह हम पाटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतनराम मांझी ने प्रेसवार्ता में कहीं. श्री मांझी ने कहा कि प्रदेश में शराबबंदी एक अच्छी पहल है. सरकार के लिए शराबबंदी कानून लागू कराना एक चुनौती भरा कार्य होगा. नीतीश जी को इस काम को एक अप्रैल, 2016 से पहले ही लागू कर देना चाहिए था. मैंने अपने शासनकाल में गुटखा बंद कराने का काम किया था. वैसे भी इन सब कामों के लिए इच्छाशक्ति की जरूरत है. श्री मांझी ने बताया कि मुख्यमंत्री जी को अब भी बहुत से स्वतंत्र निर्णय लेने में डर लग रहा है. इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री ने डॉ सुरेंद्र के पुत्र पुष्पेंदू पुष्प व अन्य परिजनों से बात की और इस दुख की घड़ी में धैर्य रखने की सांत्वना दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >