पार्कों की सुरक्षा को लेकर विधायक गंभीर

पार्कों की सुरक्षा को लेकर विधायक गंभीरगया. शहर स्थित पार्कों की सुरक्षा को लेकर नगर विधायक डॉ प्रेम कुमार ने सोमवार को सिटी डीएसपी आलोक कुमार सिंह से मुलाकात की. विधायक ने सिटी डीएसपी को कहा कि पार्कों में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है. इससे पार्क में लाखों रुपये से लगाये गये सामान […]

पार्कों की सुरक्षा को लेकर विधायक गंभीरगया. शहर स्थित पार्कों की सुरक्षा को लेकर नगर विधायक डॉ प्रेम कुमार ने सोमवार को सिटी डीएसपी आलोक कुमार सिंह से मुलाकात की. विधायक ने सिटी डीएसपी को कहा कि पार्कों में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है. इससे पार्क में लाखों रुपये से लगाये गये सामान की भी चोरी हो रही है. इस दौरान विधायक ने शहरी इलाके में हाे रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने का निर्देश दिया. सिटी डीएसपी ने शहरी इलाके में सुरक्षा और बढ़ाने की बात कही.सिटी एसपी ने थानाध्यक्षों का लगाया क्लासगया. शहरी इलाके में चोरी की घटनाअों पर अंकुश लगाने के लिए सोमवार को सिटी एसपी रविरंजन कुमार ने सिटी डीएसपी आलाेक कुमार सिंह सहित शहरी इलाके के थानाध्यक्षों के साथ अपने कार्यालय में बैठक की. इस दौरान सिटी एसपी ने हाल के दिनों में हुई चोरी की घटनाओं पर की गयी कार्रवाई के बारे में जानकारी ली. समीक्षा के दौरान सिटी एसपी ने कुछ घटनाओं में जांच प्रक्रिया धीमी देख थानाध्यक्षों का क्लास भी लगाया. सिटी एसपी ने बताया कि चोरों पर लगाम लगाने के लिए कुछ नयी रणनीति बनायी जा रही है. पुराने कांडों में जेल गये चोरों का इतिहास खंगाला जा रहा है. कैंची से मार कर किया घायलगया. कोतवाली थाने के गनी मार्केट में सोमवार को शर्ट के बटन का काज लगाने को लेकर हुए विवाद में दुकानदार ने मोहम्मद निशांत को कैंची से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने हमलावर को हिरासत में लिया और घायल को अस्पताल में भरती कराया गया. प्रभारी थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि घटना हुई है. मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >