सीडीपीओ व आंगनबाड़ी सेविका उलझीं

सीडीपीओ व आंगनबाड़ी सेविका उलझींटिकारी. सीडीपीओ कार्यालय में सोमवार को सीडीपीओ व आंगनबाड़ी सेविका के बीच कार्यालय कक्ष में ही बहसा-बहसी हो गयी. सीडीपीओ अपर्णा ने टिकारी थाने में आवेदन दिया है. उन्होंने कहा है कि वह अपने कक्ष में बैठक कर कार्यालयकर्मियों व महिला पर्यवेक्षकों के साथ काम कर रही थीं. इसी बीच आंगनबाड़ी […]

सीडीपीओ व आंगनबाड़ी सेविका उलझींटिकारी. सीडीपीओ कार्यालय में सोमवार को सीडीपीओ व आंगनबाड़ी सेविका के बीच कार्यालय कक्ष में ही बहसा-बहसी हो गयी. सीडीपीओ अपर्णा ने टिकारी थाने में आवेदन दिया है. उन्होंने कहा है कि वह अपने कक्ष में बैठक कर कार्यालयकर्मियों व महिला पर्यवेक्षकों के साथ काम कर रही थीं. इसी बीच आंगनबाड़ी सेविका निर्मला कुमारी व उनके पति कार्यालय में घुसे और गाली-गलौज करने लगे. उन लोगों ने कुरसी उठा कर मारने की भी कोशिश की. वहां मौजूद कर्मचारियों ने दोनों को रोका. उसके बाद उन लोगों ने टेबुल पर रखे कागजात फाड़ डाले और जान मारने की धमकी दी. सीडीपीओ ने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी. इधर, आभाकुआं पंचायत की जगदर आंगनबाड़ी सेविका निर्मला कुमारी ने कहा कि पोषाहार रोक दिये जाने के संबंध में जानकारी लेने वह ऑफिस पहुंची थीं. लेकिन, सीडीपीओ ने परिवहन व्यय के वाउचर पर हस्ताक्षर नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए अपशब्दों का प्रयोग किया और कार्यालय से भाग जाने की बात कही.टिकारी में काव्य पाठ का आयोजन टिकारी. अभियान: एक प्रयास के बैनर तले शहर से पांच किलोमीटर दूर जलालपुर गांव में एकल काव्य पाठ का आयोजन सोमवार को किया गया. एकल काव्य पाठ कार्यक्रम के तहत रवि कुमार चमन ने काव्य व गजल पाठ किया. उनकी रचनाओं में जहां एक तरफ सामाजिक विषयों को उठाया गया, तो दूसरी तरफ प्रेम, प्रकृति, प्रेम विरह, ओज व आम आदमी को पीड़ा को अभिव्यक्त किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए डाॅ मनोज कुमार सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजन नये रचनाकारों के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >