कोडिनयुक्त 5000 बोतल कफ सिरप जब्त, दो अरेस्ट

उत्पाद विभाग की टीम ने दो स्थानों पर छापेमारी करते हुए कोडिनयुक्त 5000 बोतल कफ सिरप जब्त की है.

गया. उत्पाद विभाग की टीम ने दो स्थानों पर छापेमारी करते हुए कोडिनयुक्त 5000 बोतल कफ सिरप जब्त की है. साथ ही एक ऑटो को भी जब्त किया है. वहीं, दो लोगों को गिरफ्तार किया है. यह जानकारी गुरुवार को उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त ने दी. सहायक आयुक्त ने बताया है कि उक्त कार्रवाई बोधगया स्थित सांस्कृतिक केंद्र व कोतवाली थाना क्षेत्र के बीएनझा रोड मुरारपुर में हुई. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों की पहचान बोधगया के रहनेवाले सूरज कुमार व कुंदन कुमार के रूप में की गयी है. दोनों के विरुद्ध केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >