डिक्की तोड़ कर उड़ाये 50 हजार रुपये, छानबीन में जुटी पुलिस

पंजाब नेशनल बैंक गुरुआ के समीप शुक्रवार की दोपहर उचक्कों ने बाइक की डिक्की तोड़ कर पासबुक समेत 50 हजार रुपये निकाल कर फरार हो गये.

गुरुआ. पंजाब नेशनल बैंक गुरुआ के समीप शुक्रवार की दोपहर उचक्कों ने बाइक की डिक्की तोड़ कर पासबुक समेत 50 हजार रुपये निकाल कर फरार हो गये. घटना के कुछ ही देर पहले बाइक चालक डिक्की में पैसा रखकर सब्जी लेने गया था. जब बाइक के समीप पहुंचा तो डिक्की टूटी हुई थी. जानकारी के अनुसार, यह घटना गुरुआ थाना क्षेत्र के रुपनचक गांव के रहनेवाले बलेश राम के साथ हुई. वह पंजाब नेशनल बैंक से 50 हजार रुपये निकालकर पैसा डिक्की में रख सब्जी खरीदने लगे. जब सब्जी खरीदकर वापस बाइक के पास पहुंचे, तो बाइक का ताला टूटा हुआ था. यह देख उसके होश उड़ गये. आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी. लेकिन, कुछ पता नहीं चला. इसके बाद इसकी सूचना उन्होंने गुरुआ थाने को दी. इस संबंध में थानाध्यक्ष मो सरफराज इमाम ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी का फुटेज निकालकर मामले की छानबीन कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >