अमारूत-मटन मोड़ से 37.375 लीटर शराब जब्त, मां-बेटे गिरफ्तार

अमारूत व मटन मोड़ इलाके में पुलिस की छापेमारी से हड़कंप

अमारूत व मटन मोड़ इलाके में पुलिस की छापेमारी से हड़कंप प्रतिनिधि, डोभी डोभी पुलिस ने थाना क्षेत्र के अमारूत और मटन मोड़ इलाके में छापेमारी कर 37.375 लीटर विभिन्न ब्रांड की अवैध शराब जब्त की. इस दौरान पुलिस ने मौके से शराब तस्करी में शामिल मां-बेटे को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपितों की पहचान थाना क्षेत्र के अमारूत निवासी शंकर कुमार और मुकिया देवी के रूप में हुई है. डोभी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि छापेमारी के दौरान विभिन्न स्थानों पर छिपाकर रखी गयी शराब बरामद की गयी. थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद शराब में रॉयल गोल्ड व्हिस्की, किंगफिशर बियर, गॉडफादर बियर सहित सात कंपनियों के विभिन्न ब्रांड शामिल हैं. कुल मात्रा 37.375 लीटर बतायी जा रही है. उन्होंने बताया कि इससे पूर्व 13 मार्च 2025 को शराब तस्कर के घर व दुकान से 160 लीटर विदेशी शराब बरामद की गयी थी, जिसमें शंकर साव और उसके भाई भोला साव को गिरफ्तार किया गया था. एक माह बाद शंकर साव जेल से छूटकर फिर शराब के धंधे में संलिप्त हो गया. पुलिस के अनुसार, आरोपित शराब कहां से लाता था और उसके साथ और कौन-कौन लोग जुड़े हैं, इसकी जांच जारी है. साथ ही आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है और जब्त शराब को साक्ष्य के रूप में सुरक्षित रखा गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Kanchan kr sinha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >