शिविर में 33 व्यापारियों ने दिये आवेदन

शिविर में 58 हजार एक रुपये राजस्व की प्राप्ति

शिविर में 58 हजार एक रुपये राजस्व की प्राप्ति

संवाददाता, गया जी.

लहरिया टोला स्थित बुलियन एसोसिएशन के कार्यालय में गुरुवार को माप-तौल विभाग की ओर से आयोजित सत्यापन शिविर में 28 व्यापारियों ने रिन्यूअल के लिए व पांच नये व्यापारियों ने सत्यापन प्रमाणपत्र के लिए आवेदन दिये . यह जानकारी शिविर के संचालक माप तौल विभाग के निरीक्षक सुदामा पटेल ने दी. उन्होंने बताया कि 27 व्यापारियों ने अपने माप-तौल उपकरण की जांच इस शिविर में करायी, जिसका सत्यापन प्रमाणपत्र निर्गत कर उन्हें सौंपा गया. इस शिविर में 58 हजार एक रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई. मौके पर माप-तौल संभाग की ओर से निरीक्षक, माप-तौल-सुदामा पटेल, डाटा इंट्री ऑपरेटर-शशि तिवारी, रिपेयरर-न्यू मगध आयरन वर्क्स के महेश प्रसाद, भोज राज एंड सन्स के सुभाष विद्या सागर उपस्थित थे. एसोसिएशन के अध्यक्ष-संजय कुमार बरनवाल, सचिव संजय कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष मोहित कुमार की ओर से शिविर संचालन में सहयोग प्रदान किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: NIRAJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >