गया जंक्शन पर 197 बेटिकट धराये, वसूले गये 87 हजार रुपये

गया रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को बेटिकट यात्रियों के लिए खिलाफ एक विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया.

गया. गया रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को बेटिकट यात्रियों के लिए खिलाफ एक विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. इस अभियान के दौरान अलग-अलग रेलवे एक्ट के तहत 197 बेटिकट यात्रियों को पकड़ा गया. इन लोगों से 87 हजार रुपये जुर्माना के रूप में वसूला गया. इस दौरान रेलयात्रियों से अपील की गयी है कि आप लोग टिकट लेकर ही सफर करें. अन्यथा आप लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान एक नंबर प्लेटफॉर्म से लेकर सात नंबर प्लेटफॉर्म,फुट ओवरब्रिज सहित अन्य जगहों पर चलाया गया. इस दौरान आरपीएफ, रेल पुलिस की टीम के साथ-साथ वाणिज्य विभाग के अधिकारी व टीटीइ शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >