मैट्रिक परीक्षा : अंग्रेजी विषय में 1693 परीक्षार्थियों ने छोड़ा एग्जाम

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा के छठवें दिन शनिवार को अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई. दोनों पालियों में कुल 1693 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी.

गया. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा के छठवें दिन शनिवार को अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई. दोनों पालियों में कुल 1693 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी. प्रथम पाली में आवंटित 36801 में 35961 उपस्थित व 840 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. वहीं दूसरी पाली में आवंटित 37193 में 36340 परीक्षार्थी उपस्थित व 853 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. शनिवार को अंग्रेजी पेपर के साथ मेन विषयों की परीक्षा समाप्त हो गयी. वहीं 24 व 25 फरवरी को ऐच्छिक विषयों की परीक्षा होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >