15 आरोपित हुए गिरफ्तार, वसूला गया 2.75 लाख जुर्माना

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में लगातार हो रही छापेमारी के तहत बुधवार की देर रात तक पुलिस टीम ने 15 आरोपितों को गिरफ्तार किया.

गया. लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में लगातार हो रही छापेमारी के तहत बुधवार की देर रात तक पुलिस टीम ने 15 आरोपितों को गिरफ्तार किया. गुरुवार को एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि कोतवाली थाना इलाके से मोहम्मद मेराज के घर से दो मोबाइल फोन की चोरी कर भाग रहे मोहम्मद जिशान को आसपास के लोगों के सहयोग से पुलिस ने पकड़ा और उसके पास से दोनों मोबाइल फोन बरामद किये. पीड़ित परिजनों ने उसके विरुद्ध कोतवाली थाने में धारा 379 व 411 के तहत केस दर्ज कराया. वहीं, हत्या के प्रयास करने के मामले में कोतवाली थाने की पुलिस ने संजय कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया है. इसके विरुद्ध कोतवाली थाने में 15 मार्च को धारा 307 सहित अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. इधर, एसएसपी ने बताया कि ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने के मामले में वाहन मालिकों से जुर्माना के रूप में दो लाख 75 हजार 500 रुपये वसूला गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >